बेतिया के चनपटिया प्रखंड में किसान पंजीकरण की स्थिति अन्य प्रखंडों की तुलना में काफी कम पाई गई है। यह स्थिति चिंता का विषय है, क्योंकि इससे अनेक किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इस संबंध में चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाज के बुद्धिजीवियों और जागरूक नागरिकों से अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसान भाइयों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। मिल सकता है विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा विधायक ने बताया कि किसान पंजीकरण के माध्यम से ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी किसान को पंजीकरण कराने में कोई परेशानी या तकनीकी समस्या आती है, तो वे उप विकास आयुक्त महोदय से संपर्क कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि चनपटिया प्रखंड का कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। लक्ष्य है कि अधिक से अधिक किसान पंजीकरण कराकर अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें।
Source link
