मुख्य बातें

महाशिवरात्रि को लेकर SDO-DSP ने की बैठक: समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में पूजा की तैयारी, 25 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी – Samastipur News




समस्तीपुर शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सदर डीएसपी और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों और मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक की। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जलाभिषेक के दौरान किसी भी परेशानी से बचाना था। महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने थानेश्वर मंदिर पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगभग 25 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या छेड़छाड़ को रोका जा सके। पूरे मंदिर परिसर को कराया जाएगा खाली अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पूजा के मद्देनजर पूरे मंदिर परिसर को खाली कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 3 बजे से ही मंदिर परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाहरी परिसर में लगी दुकानों को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के अंदर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। प्रत्येक बैरिकेडिंग के पास मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला और पुरुष कर्मी भी मंदिर के अंदर तैनात रहेंगे। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने जानकारी दी है कि महाशिवरात्रि पूजा के लिए रविवार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। जानकार बताते हैं कि इस मंदिर का नाम थानेश्वर स्थान मंदिर क्यों पाड़ा थाने परिसर में एक पीपल वृक्ष के नीचे भगवान भोले शंकर का शिवलिंग निकला इसीलिए इस मंदिर का नाम थानेश्वर स्थान पड़ा था। सावन हो या महाशिवरात्रि हो यहां हजारों की संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु जाकर जलाभिषेक करते हैं। यहां पूजा अर्चना करने वाले लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है । शहर के बगल में होने के कारण लोगों की भीड़ यहां लगी रहती है । महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग रहती है। इसी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर डीएसपी नगर थाना अध्यक्ष ट्रैफिक थानाध्यक्ष और सभी मजिस्ट्रेट मंदिर प्रबंधन कमेटी के साथ महाशिवरात्रि से पूर्व एक बैठक का आयोजन किया गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर थानेश्वर मंदिर के अंदर और बाहरी परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ।किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर विशेष इस बार व्यवस्था की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *