मुख्य बातें

किशोर कांवरिया को ट्रक ने रौंदा, मौत: मिर्जापुर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, जलाभिषेक करने जा रहा था मृतक – Jamalpur(Chunar) News

किशोर कांवरिया को ट्रक ने रौंदा, मौत:  मिर्जापुर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, जलाभिषेक करने जा रहा था मृतक – Jamalpur(Chunar) News

जमालपुर थाना क्षेत्र के अदलहाट–शेरवा मार्ग पर शेरवा नंदपुर के पास सड़क किनारे आराम कर रहे एक कांवरिया को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय राहुल यादव की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बिसौरा कला निवासी राहुल यादव (17) पुत्र दयाराम यादव शनिवार सुबह अपने साथियों के साथ जागेश्वर धाम, चकिया में जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने नारायनपुर के बरईपुर गंगा घाट गया था। शाम को अदलहाट होते हुए पैदल जागेश्वर धाम जा रहा था। बताया गया कि थकान के कारण वह शेरवा पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर पहले नंदपुर तिराहे के पास सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। घायल राहुल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर चालक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां दुलारी और बहन रीशू का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता पूना में कार्यरत बताए गए हैं। राहुल माता-पिता का इकलौता पुत्र था। चाचा पुदीना यादव ने थाने में तहरीर देकर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि चालक और ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *