गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में डंपिंग ग्राउंड को लेकर आज रविवार शाम बवाल हो गया। जहां कई थानों की पुलिस ने जबरन लोगों को पुलिस की गाड़ियों में भरना शुरू कर दिया। इससे गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर हमला बोल दिया। जिसके बाद एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई महिलाओं को गंभीर चोट लगी है। यह सभी लोग डंपिंग ग्राउंड का विरोध करते हुए आज धरना देने पहुंचे थे। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। जहां लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है।
Source link
