मुख्य बातें

फतेहाबाद में शिवरात्री पर्व धूमधाम से मना: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक कर मांगी मनोकामनाएं, भोले के जयकारों से गूंजा क्षेत्र – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में शिवरात्री पर्व धूमधाम से मना:  शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक कर मांगी मनोकामनाएं, भोले के जयकारों से गूंजा क्षेत्र – Fatehabad (Haryana) News

फ़तेहाबाद के जाखल में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।वहीं कई भक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया गया। बता दे कि सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां उन्होंने दूध, दही और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। भक्तों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।वहीं मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों को प्रसाद के रूप में फल और खीर वितरित की गई। जागरण और कीर्तन का होगा आयोजन कमेटी सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि शाम को बाबा का जागरण और कीर्तन किया जाएगा। दोपहर में कढ़ी-चावल का प्रसाद भी बांटा जाएगा।इस अवसर पर कमेटी प्रधान रविकांत, अनिल गर्ग, योगेश खनेजा, साहिल डोरा, अजय कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *