मुख्य बातें

मोतिहारी में चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार अरेस्ट: खाद-बीज दुकान से लाखों की चोरी का खुलासा, मोबाइल बरामद – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार अरेस्ट:  खाद-बीज दुकान से लाखों की चोरी का खुलासा, मोबाइल बरामद – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी पुलिस ने खाद-बीज दुकान में हुई लाखों की चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए एक संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। घटना 2025 की, 5-6 छह लाख रुपये हुए थे चोरी सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि यह घटना 7 अगस्त 2025 को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बाजार स्थित आनंद खाद-बीज भंडार में हुई थी। अज्ञात चोरों ने रात में दुकान में सेंध लगाकर दो मोबाइल फोन, पाँच से छह लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। तकनीकी सहयोग से चोरी हुए दोनों मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने दो अन्य चोरी के मोबाइल भी बरामद किए हैं। चोरों से पूछताछ के बाद सामान किया बरामद बरामदगी के आधार पर पुलिस ने इस मामले में चार अप्राथमिकी अभियुक्तों नमरुद्दीन अंसारी, शमशाद आलम, दीपक कुमार और फुर्तिलाल सहनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों से पूछताछ के बाद चोरी के कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित गिरोह है जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिससे जिले में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूर्वी चंपारण पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से कई लंबित चोरी के मामलों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *