सिरसा पुलिस ने नाबालिगा से रेप मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। घटना में नाबालिगा को धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। सदर थाना में तैनात उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह नौवीं कक्षा की छात्रा है और मनीष नामक लड़के को जानती थी, जो बस ड्राइवर है। पीड़िता के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को मनीष ने उसे फोन पर धमकी दी कि यदि वह उसके साथ नहीं गई तो वह उनके बीच की बातें परिवार को बता देगा। जब पीड़िता स्कूल जाने के लिए घर से निकली, तो मनीष और उसके दो दोस्त गाड़ी लेकर घर के सामने खड़े थे। पीड़िता को जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए थे पीड़िता को जबरन गाड़ी में बैठाकर खेतों में ले जाया गया। खेत में बने एक कमरे में मनीष ने उसके साथ रेप किया। सदर थाना पुलिस ने महिला पुलिस और महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में नाबालिगा के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान, सदर थाना सिरसा पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनीष उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी सुमित और अजहरुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
Source link
