मुख्य बातें

अरवल में एससी/एसटी मामले में आरोपी गिरफ्तार: मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में कार्रवाई – Arwal News

अरवल में एससी/एसटी मामले में आरोपी गिरफ्तार:  मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में कार्रवाई – Arwal News

अरवल में एससी/एसटी थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई किंजर थाना क्षेत्र के झोनाठी गांव में 2022 में हुई घटना से संबंधित है। जुली कुमारी ने बताया कि झोनाठी गांव निवासी अरविंद चौधरी ने 2022 में अजय यादव (अब अजय कुमार सिंह) द्वारा मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया था, जबकि 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद साक्ष्य जुटाए। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजय कुमार सिंह को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों पर अरविंद चौधरी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। हालांकि, गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *