मुख्य बातें

उत्तम स्वामी की कथा में महिलाओं पर फेंका पानी: धक्का देने का भी वीडियो सामने आया, रेप के आरोप के बाद कथा बीच में छोड़कर गए – Jabalpur News

उत्तम स्वामी की कथा में महिलाओं पर फेंका पानी:  धक्का देने का भी वीडियो सामने आया, रेप के आरोप के बाद कथा बीच में छोड़कर गए – Jabalpur News

जबलपुर के पास हीरापुर बेका गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिन (15 फरवरी) विवाद खड़ा हो गया। कथा वाचक उत्तम स्वामी के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं से अभद्रता और मंच से पानी फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। बता दें कि उत्तम स्वामी दुष्कर्म के आरोपों से घिरे हैं। जानकारी के मुताबिक 9 से 15 फरवरी तक गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रविवार को समापन कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के पास भीड़ बढ़ गई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग महिलाओं को धक्का देते और मंच से पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। कुछ महिलाओं ने मंच के पास हुए व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। सरपंच बोले-भीड़ को नियंत्रित करने ऐसा किया गांव के सरपंच सौरभ पटेल ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि कथा के दौरान मंच के पास बच्चों और लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर लोगों को पीछे करने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि भीड़ नियंत्रित नहीं की जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *