मुख्य बातें

पत्नी को मारने की कोशिश करने वाला पकड़ाया: छतरपुर में पिटाई कर, आग लगाई थी; पुलिस बोली- कानून अपना काम करता है – Chhatarpur (MP) News

पत्नी को मारने की कोशिश करने वाला पकड़ाया:  छतरपुर में पिटाई कर, आग लगाई थी; पुलिस बोली- कानून अपना काम करता है – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में पत्नी की हत्या की कोशिश मामले में आरोपी पति 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपनी पत्नी से मारपीट करने के बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की थी। सोमवार को नया चंद्रपुरा निवासी राजू राजपूत ने घरेलू विवाद क

.

आरोप है कि उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर महिला थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सिविल लाइन टीआई सतीश सिंह के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी राजू राजपूत को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 351 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति पर कार्रवाई नहीं चाहती। उसका कहना था कि पति के जेल जाने पर बच्चों का पालन-पोषण प्रभावित होगा और वे यतीम हो जाएंगे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराध में कानून अपना काम करता है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक रामसिया चौधरी, उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया और सहायक उप निरीक्षक मदन मोहन सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर भी पढें… पहले फांसी पर लटकाना चाहा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

छतरपुर में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को पीटा, फिर फांसी पर लटका कर मारने की कोशिश की। जब वह बच गई तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला खुद को बचाने यहां-वहां भागती रही, जैसे तैसे उसने आग बुझाई और अंधेरे का फायदा उठाकर भूसे के ढेर में छिप गई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *