मुख्य बातें

पलवल में पुलिस बस को ट्रक ने मारी टक्कर: सिपाही को चोटें लगी; चंडीगढ़ हाईकोर्ट जा रहे थे, नशे में था ड्राइवर – Palwal News

पलवल में पुलिस बस को ट्रक ने मारी टक्कर:  सिपाही को चोटें लगी; चंडीगढ़ हाईकोर्ट जा रहे थे, नशे में था ड्राइवर – Palwal News

पलवल जिले के मिंड़कोला रोड पर एक नशे में धुत ट्रक चालक ने हरियाणा पुलिस की सरकारी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस चला रहे पुलिस कर्मचारी सिपाही जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हथीन थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि सिपाही जगमोहन 16 फरवरी को पुलिस परिवहन शाखा पलवल से सरकारी बस लेकर चंडीगढ़ हाईकोर्ट जा रहे थे। बस में जांच अधिकारी भी सवार थे। मिंड़कोला रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस को ओवरटेक किया और अचानक ब्रेक लगा दी। टक्कर से सिपाही गंभीर रूप से घायल बस चालक जगमोहन ने टक्कर से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन बस ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में सिपाही जगमोहन के दोनों पैरों, बाएं हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी चालक शराब के नशे में था हादसे के बाद बस में सवार अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी चालक अशोक, निवासी मधेपुरा (बिहार), शराब के नशे में था और लापरवाही से ट्रक चला रहा था। घटना की सूचना मिंड़कोला पुलिस चौकी को दी गई। केस दर्ज, जांच जारी हथीन थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक अशोक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घायल सिपाही का उपचार अस्पताल में चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *