मुख्य बातें

सुखबीर बादल बोले- पंजाब को दिल्ली वाले चला रहे: मंत्री सिर्फ साइन करने के लिए रखे; राज्यसभा की 2 सीटें ₹50 और ₹75 करोड़ में बेचीं – Gurdaspur News

सुखबीर बादल बोले- पंजाब को दिल्ली वाले चला रहे:  मंत्री सिर्फ साइन करने के लिए रखे; राज्यसभा की 2 सीटें ₹50 और ₹75 करोड़ में बेचीं – Gurdaspur News

पंजाब चुनाव के लिए शिरोमणी अकाली दल ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसकी शुरुआत अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने गुरदासपुर के कादियां से की। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में सरकार को दिल्ली के लोग चला रहे हैं। यहां के मंत्री तो सिर्फ साइन करने के लिए रखे हुए हैं। CM के ऑफिस को भी वैभव कुमार चला रहा है। नौकरियां सब दूसरे प्रदेशों के युवाओं को दे दी गई। सुखबीर ने आरोप लगाया कि AAP ने पंजाब की 2 राज्यसभा सीटें 50 और 75 करोड़ रुपए में बेचीं। सुखबीर बादल ने कहा कि जो बाहरी लोग पंजाब में करोड़ों की जमीनें खरीद रहे हैं, सरकार बनने पर उन पर पर्चा देंगे और उनके दिए रुपए भी कुर्क होंगे। सुखबीर ने वादा किया कि अकाली दल की सरकार आई तो बुढ़ापा पेंशन 3100 रुपए करेंगे। ऐसा कानून लाएंगे कि गैंगस्टरों की 10 साल तक जमानत नहीं होगी। अकाली दल पूरे पंजाब में इस तरह की 40 रैलियां करेगा। जिसकी शुरूआत आज कादियां से की गई। रैली में सुखबीर बादल की अहम बातें… सुखबीर बादल ने ये चुनावी वादे किए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *