मुख्य बातें

तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, मौत: रायगढ़ में छत पर टहलते समय हादसा, आज पहला बोर्ड पेपर था, बिलासपुर में होगा अंतिम-संस्कार – Raigarh News

तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, मौत:  रायगढ़ में छत पर टहलते समय हादसा, आज पहला बोर्ड पेपर था, बिलासपुर में होगा अंतिम-संस्कार – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में 12वीं की छात्रा छत से गिर गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। आज उसका 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। जानकारी के मुताबिक, छात्रा अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी। बुधवार सुबह वो छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी अनन्या के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं। घटना के बाद पूरे परिसर में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को बिलासपुर के गनियारी ले गए। पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना बताया जा रहा है कि, इसी बिल्डिंग से करीब 7 साल पहले भी एक बुजुर्ग महिला की छत से गिरने की घटना हुई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *