मुख्य बातें

पूर्व मंत्री नवेद मियां एस्टोनियाई राष्ट्रपति से मिले: इंडिया एआई समिट में डिजिटल सहयोग पर की चर्चा – Rampur News

पूर्व मंत्री नवेद मियां एस्टोनियाई राष्ट्रपति से मिले:  इंडिया एआई समिट में डिजिटल सहयोग पर की चर्चा – Rampur News

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने नई दिल्ली में एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात की। यह मुलाकात इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुई, जब एस्टोनियाई राष्ट्रपति भारत दौरे पर थे। यूपी सरकार में मंत्री रहे नवेद मियां के मीडिया प्रभारी कासिफ अली खान ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवेद मियां को एस्टोनिया की राजदूत मार्जे लूप द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने डिजिटल गवर्नेंस, हरित प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में संभावित साझेदारी पर विचार-विमर्श किया। नवेद मियां ने राष्ट्रपति कारिस का भारत आगमन पर स्वागत किया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राष्ट्रपति कारिस ने अपने संबोधन में भारत की सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी प्रगति की सराहना की। उन्होंने एस्टोनिया की नई एआई शिक्षा पहल के माध्यम से दोनों देशों के बीच ज्ञान-विनिमय और नवाचार-आधारित सहयोग को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की। चर्चा में डिजिटल प्रशासन में एस्टोनिया के अनुभव और भारत की तीव्र तकनीकी उन्नति को साझा मंच पर लाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। हरित ऊर्जा समाधान और स्मार्ट टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल को लेकर भी सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ। अलार कारिस वर्ष 2021 से एस्टोनिया के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। सार्वजनिक जीवन में आने से पहले वे एक प्रख्यात आणविक आनुवंशिकीविद् और विकासात्मक जीवविज्ञानी रहे हैं। उन्होंने एस्टोनिया के राष्ट्रीय संग्रहालय के निदेशक और टार्टू विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व भी संभाला है। यह मुलाकात भारत-एस्टोनिया संबंधों में नई संभावनाओं का संकेत मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *