मुख्य बातें

रोहतक में घर में मिला व्यक्ति का शव: खाना बनाने वाली ने देखा; पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला; अकेला रहता था – meham News

रोहतक में घर में मिला व्यक्ति का शव:  खाना बनाने वाली ने देखा; पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला; अकेला रहता था – meham News


महम के वार्ड नंबर-1 में आकाशदीप नाम के व्यक्ति का उसके घर में शव मिला है।

रोहतक जिले के महम के वार्ड नंबर-1 ढेर पाना में मंगलवार सुबह आकाशदीप उर्फ सन्नी का शव मिला। वह अपने घर में अकेला रहता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता की भी मौत हो चुकी है।

.

जानकारी के अनुसार, आकाशदीप (40) सोमवार रात खाना खाकर सोया था, लेकिन मंगलवार सुबह नहीं उठा। उसके लिए खाना बनाने वाली महिला शाम को उसके घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने आसपास रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को बताया।

आसपास के लोगों ने तोड़ा दरवाजा

परिवार के सदस्यों ने भी आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर आकाशदीप का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी गई।

महम में फर्श पर पड़ा शव।

बाहरी चोट के निशान नहीं मिले

सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज सुरेश कुमार, चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। SHO ने तुरंत एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।

माता-पिता की मौत हो चुकी

पुलिस ने मृतक की बहन को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और बहन के पहुंचने के बाद आगे की जांच और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता की भी मौत हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *