मुख्य बातें

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, तेज बहाव के कारण आगे बह रहा – Amethi District News

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:  सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, तेज बहाव के कारण आगे बह रहा – Amethi District News

अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला है। सूचना मिलने के कई घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 49 की है। आज सुबह नहर में शव देखकर आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि यह शव जिले के मोहनगंज और जामो थाना क्षेत्रों से होते हुए मुसाफिरखाना तक पहुंचा है। पानी के तेज बहाव के कारण शव लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। शव अर्धनग्न अवस्था में है और शरीर पर केवल जींस पैंट है। मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने इस संबंध में बताया कि शव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। शव को नहर से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *