मुख्य बातें

पीपल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से सायनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी; 12:15 बजे विस्फोट का दावा, खाली कराया गया परिसर – Bhopal News

पीपल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी:  ईमेल से सायनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी; 12:15 बजे विस्फोट का दावा, खाली कराया गया परिसर – Bhopal News

राजधानी स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी के डीन को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में सायनाइड (जहर) वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। मेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को परिसर से बाहर निकालने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन यूनिवर्सिटी खाली कराई और पुलिस व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। डीन को आया धमकी भरा ईमेल जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के डीन को आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें लिखा था कि कॉलेज परिसर में सायनाइड वाले बम लगाए गए हैं, जो तय समय पर विस्फोट करेंगे। मेल में धार्मिक नारे का भी उल्लेख किया गया था। संदेश में स्पष्ट रूप से सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और विद्यार्थियों को बाहर निकालने को कहा गया था। तुरंत खाली कराया गया परिसर ईमेल मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को तत्काल खाली कराया गया। क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवनों से छात्रों व स्टाफ को बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच शुरू की। संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। मेल किस आईडी से भेजा गया और उसका सर्वर लोकेशन क्या है, इसकी पड़ताल साइबर सेल द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला शरारत या फर्जी धमकी का भी हो सकता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। अफरा-तफरी का माहौल धमकी की खबर फैलते ही यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों और अभिभावकों में चिंता देखी गई। हालांकि निर्धारित समय तक किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *