रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र के बनियानी गांव में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से 43 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान राजाराम पासवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के वाजिदपुर बम्बैया गांव का निवासी है। राजाराम फिलहाल बनियानी गांव में रहकर मजदूरी करता है और उसका एक निजी बैंक में खाता है। पीड़िता बोला- मैंने फोन किसी को नहीं दिया राजाराम के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से लगभग 43 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उसने खुद किसी को पैसे ट्रांसफर नहीं किए और न ही अपना फोन किसी को दिया। पीड़ित ने पुलिस से अपने पैसे वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
