रायपुर के उरला इलाके में मंगलवार रात पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने आग लगा दी। समय रहते पंपकर्मी की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले में पंप मैनेजर की शिकायत पर उरला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। पहले देखे ये चार तस्वीरें अब पढ़े क्या है पूरा मामला उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात आठ बजे धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान उरला स्थित संगीता फ़्यूल्स पेट्रोल डलवाने के लिए बाइक में गए हुए थे। इमफान बाइक में बैठा और धर्मेंद्र पंप के पास खड़ा हुआ था। इमरान ने पंप में पेट्रोल डलवाने के लिए टंकी खोली, इस दौरान पास खड़े धर्मेंद्र ने मुंह में सिगरेट लगाई और उसे जलाने की कोशिश करने लगा। धर्मेंद्र की इस हरकत पर इमरान ने उसे धक्का दिया, तो धर्मेंद्र ने पेट्रोल भरने के दौरान नोजल पाइप में आग लगा दी। धर्मेंद्र की इस हरकत से पंप मशीन, बाइक में आग लग गई। पंप कर्मी ने गाड़ी से पाइप खींचा तो जलता हुआ तेल धर्मेंद्र के उपर भी जा गिरा। पंपकर्मी ने आनन-फानन में मेन स्विच से टंकी बाद की और पंप में मौजूद फायर फाइटिंग किट की मदद से आग को तत्काल बुझाया। आगजनी कांड करने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पंपकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पंप के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रहे है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा उरला निरीक्षक रोहित माहेलकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उरला पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आगजनी और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को आगे की कार्रवाई करने की बात उरला निरीक्षक ने की है।
Source link
