मुख्य बातें

उपनेता प्रतिपक्ष कटारे के इस्तीफे की सूचना: खड़गे को लिखा- परिवार और क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहा – Bhopal News

उपनेता प्रतिपक्ष कटारे के इस्तीफे की सूचना:  खड़गे को लिखा- परिवार और क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहा – Bhopal News

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की सूचना है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। मैरिज एनिवर्सरी के दिन दिया इस्तीफा
हेमंत कटारे की आज मैरिज एनिवर्सरी है। वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे थे, फिर अचानक बाहर आ गए। 20 हजार से अधिक वोटों से जीते थे
विधानसभा चुनाव 2023 में हेमंत कटारे ने बीजेपी से पूर्व मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को 20228 वोटों से हराया था। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। पहली बार अटेर सीट से 2013 में विधायक बने। फिर 2018 का चुनाव हारे थे। उनके पिता सत्यदेव कटारे अटेर सीट से ही 4 बार विधायक रहे थे। वे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री रह चुके थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *