मुख्य बातें

नेता प्रतिपक्ष से अपशब्द बोलने पर कांग्रेसियों में आक्रोश: विजयवर्गीय, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला व मंत्री शाह का पुतला फूंका; पुलिस ने की खींचतान – Bhind News

नेता प्रतिपक्ष से अपशब्द बोलने पर कांग्रेसियों में आक्रोश:  विजयवर्गीय, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला व मंत्री शाह का पुतला फूंका; पुलिस ने की खींचतान – Bhind News

विधानसभा बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भिण्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में परेड चौराहे पर प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का कारण विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल बताया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला तथा मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि सत्ता पक्ष के मंत्री विपक्ष के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रहे हैं। भदौरिया ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पद की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है और मंत्रियों द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों से प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, मनीष पुरोहित, दीपक शर्मा, शंकर जैन, हर नारायण शर्मा, चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *