भोपाल के अयोध्यानगर इलाके में दो महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे, जिससे कॉलोनी में भारी आक्रोश था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया। हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की तलवार भी बरामद कर ली गई है। कुत्तों को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, 17 और 18 फरवरी 2026 को श्रवण कांता स्टेट कॉलोनी, अयोध्यानगर के रहवासियों ने कॉलोनी में उत्पात मचा रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए नगर निगम में शिकायत की थी। नगर निगम की टीम ने कुत्तों को उठाकर ले गई। इसी बात को लेकर कॉलोनीवासियों और अशोक सिंह चौहान के बीच विवाद चल रहा था। 24 घंटे में पकड़े गए आरोपी नगरीय क्षेत्र में चाकूबाजी और तलवारबाजी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बीच अयोध्यानगर थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के लिए जोन 2 डीसीपी विवेक सिंह के निर्देश पर एसीपी एमपी नगर संभाग मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे ने विशेष टीम गठित की थी। टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी सहायता लेकर तलाश शुरू की गई। जिसमें सफलता मिली, मुख्य आरोपी अशोक सिंह चौहान और उसके साथी नफीस अंसारी को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ा गया। महिलाओं पर जानलेवा हमला 19 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे अशोक सिंह चौहान अपने साथी के साथ तलवार लेकर कॉलोनी पहुंचा। उसने कॉलोनीवासियों को धमकाया और गाली-गलौज की। इसके बाद वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर पर जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिससे इलाके में जनाक्रोश बढ़ गया था। पहले भी मारपीट और धमकी के मामले दर्ज मुख्य आरोपी 55 वर्षीय अशोक सिंह चौहान किरण नगर पिपलानी का रहने वाला है। वह बीकॉम शिक्षित और निलंबित शासकीय कर्मचारी भी है। उसके खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी के मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी 28 वर्षीय नफीस अंसारी आष्टा के मीरपुरा का निवासी है। पेट्रोल पंप पर मजदूरी करता है।
Source link
