मुख्य बातें

घर में घुसकर बदमाशों ने की तोड़फोड़: कार-बाइक को किया क्षतिग्रस्त, बाड़ में लगाई आग; 10 मिनट तक उत्पात मचाकर फरार – Jalore News

घर में घुसकर बदमाशों ने की तोड़फोड़:  कार-बाइक को किया क्षतिग्रस्त, बाड़ में लगाई आग; 10 मिनट तक उत्पात मचाकर फरार – Jalore News

जालोर में करड़ा थाना क्षेत्र के खारा गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो कारों में सवार होकर पहुंचे 10 से 12 युवकों ने एक घर पर धावा बोल दिया। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। बदमाशों ने घर में घुसकर खड़ी कार और बाइक में तोड़फोड़ की और बाहर बाड़ में आग लगा दी। करीब 10 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान घर में मौजूद महिलाएं दहशत में रोती रहीं। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई। वीडियो रविवार को सामने आए हैं, जिनमें आरोपी दबंगई करते और धमकी देते नजर आ रहे हैं। नामजद आरोपियों पर केस, पुलिस कर रही तलाश पीड़िता लाछीदेवी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया – भरत खिलेरी, सुनील उर्फ सोनू पालड़िया, राकेश, गोविंद खिलेरी, सुरेश हिराणा, अशोक समेत अन्य युवक दो कारों में सवार होकर आए और फिल्मी अंदाज में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। सभी आरोपी झाब थाना क्षेत्र के हेमागुड़ा स्थित डीएस ढाणी के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सामाजिक बंधन से जुड़ा विवाद बना वजह जानकारी के अनुसार, लाछीदेवी की पुत्री की शादी करीब पांच साल पहले झाव थाना क्षेत्र के हेमागुड़ा स्थित डीएस ढाणी निवासी रोशन नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद गहराने लगा और रिश्तों में दूरी बढ़ती गई। करीब एक माह पहले महिला नेपति रोशन के साथ रहने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने महिला को सुरक्षा प्रदान करते हुए लिव-इन के दौरान पुलिस सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। नाराजगी में पहुंच गए खारा, मचाया उत्पात परिजनों की नाराजगी ही हमले की मुख्य वजह बताई जा रही है। वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद और विवाहिता के अन्य युवक के साथ रहने से आक्रोशित होकर आरोपी खारा गांव पहुंचे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अचानक घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास की ढाणियों से लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही बदमाश कारों में सवार होकर फरार हो चुके थे। पुलिस बोली- पुरानी रंजिश का मामला करड़ा थानाधिकारी शिवराजसिंह भाटी ने बताया – हेमागुड़ा डीएस ढाणी से दो गाड़ियों में सवार होकर 10 से 12 युवक खारा गांव पहुंचे और तोड़फोड़ की। प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण पुरानी पारिवारिक रंजिश सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *