मुख्य बातें

पार्टी में लड़खड़ाते कदम और सिगरेट का कश: दरभंगा में मुखिया का डांस VIDEO, जनप्रतिनिधियों ने लगाए ठुमके; पैसे भी लुटाए – Darbhanga News

पार्टी में लड़खड़ाते कदम और सिगरेट का कश:  दरभंगा में मुखिया का डांस VIDEO, जनप्रतिनिधियों ने लगाए ठुमके; पैसे भी लुटाए – Darbhanga News

दरभंगा में शनिवार रात बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया पंचायत की मुखिया रीता देवी और जदयू नेता मनोज सुधांशु के बेटे की रिसेप्सन पार्टी थी। जिसमें कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के कई मुखिया और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चलता रहा। कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिरौल प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष, भाजपा नेता सह पडरी पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार ठाकुर मंच पर डांस करते दिख रहे। रोहाड़ महमूदा पंचायत की मुखिया विमल देवी के पति और राजद नेता पृथ्वी चन्द्र यादव भी मंच पर कलाकारों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि कुछ जनप्रतिनिधि कलाकारों पर रुपए लूटा रहे थे। एक क्लिप में श्रवण ठाकुर को मंच पर सिगरेट पीते हुए भी देखा जा रहा है। पानी की बोतल को शराब की बोतल की तरह दिखाया जा रहा। वीडियो में सभी लड़खड़ाते दिख रहे। चर्चा ये भी है कि शराब का सेवन किया हो। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग इसे निजी पारिवारिक कार्यक्रम बताकर सामान्य बता रहे हैं, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। आलोचकों का कहना है कि जब राज्य में शराबबंदी कानून प्रभावी है और विधानसभा में इस पर गंभीर बहस चल रही है, ऐसे समय में इस तरह के दृश्य गलत संदेश दे सकते हैं।
शराब सेवन का आरोप गलत है मुखिया श्रवण ठाकुर ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुखिया के बेटे के रिसेप्शन समारोह में शामिल होने गए थे। वहां शराब सेवन जैसी कोई बात नहीं हुई है। यह आरोप पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है।
पूरा परिवार शाकाहारी है और किसी प्रकार के मादक पदार्थ के सेवन का सवाल ही नहीं उठता। होली का समय नजदीक होने के कारण कार्यक्रम में पारंपरिक और उत्सवी गीत बजाए जा रहे थे, जिन पर लोग सामान्य रूप से आनंद ले रहे थे।
कुछ लोग राजनीतिक या व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह के निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब सेवन की बात पूरी तरह तथ्यहीन है। शराब पीने का आरोप गलत है मुखिया पति पृथ्वी चंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम में अधिकांश मुखिया मौजूद थे और मैं भी समारोह में शामिल हुआ था। होली का समय नजदीक होने के कारण तरह-तरह के गीत बज रहे थे, जिस पर लोग उत्साहपूर्वक आनंद ले रहे थे। इसमें किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि या शराब सेवन का कोई मामला नहीं है।
मंच पर जो बोतल दिखाई दे रही है, वह केवल पानी की बोतल थी और उसे लेकर वे केवल अभिनय कर रहे थे। शराब पीने की बात पूरी तरह गलत और भ्रामक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *