मुख्य बातें

हरियाणा में भाजपा नेता के चाचा की हत्या: कुरुक्षेत्र में रिश्ते के भतीजे ने ही सिर में फावड़ा से किए कई वार, चेहरा बुरी तरह काटा – Kurukshetra News

हरियाणा में भाजपा नेता के चाचा की हत्या:  कुरुक्षेत्र में रिश्ते के भतीजे ने ही सिर में फावड़ा से किए कई वार, चेहरा बुरी तरह काटा – Kurukshetra News

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता के सगे चाचा की बेरहमी हत्या कर दी गई। आरोप रिश्ते के भतीजे पर ही लगा है। फावड़े से कई वार कर यह हत्या की गई। फावड़े के वार से मृतक का चेहरा भी बुरी तरह कट गया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लाभ सिंह निवासी जोगनाखेड़ा के रूप में हुई है। वे भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा के सगे चाचा थे। जगबीर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला रंजिश का लग रहा है, कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए हत्या का पूरा मामला… पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी का चल रहा इलाज, पुलिस कर रही तलाश पुलिस के मुताबिक, लाभ सिंह खेतीबाड़ी करते थे। उनके दो बेटे है, सुूरजीत और सतबीर सिंह। ये दोनों भी खेतीबाड़ी करते है। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप सुरजीत सिंह पर लगा है। सुरजीत और लाभ सिंह एक ही परिवार से हैं। वह रिश्ते में लाभ सिंह का भतीजा लगता है। पता चला है कि आरोपी सुरजीत सिंह मेंटली परेशान रहता है। उसका इलाज भी चल रहा है। उसने अचानक ही लाभ सिंह पर हमला कर दिया। पुलिस उसे तलाश कर रही है। ——————– ये खबर भी पढ़ें… ASI ने गोली मारकर सुसाइड किया:सोनीपत में सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग की, पत्नी किचन में खाना बना रही थी सोनीपत में हरियाणा पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ने सरकारी क्वार्टर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जिस समय यह घटना हुई, उनकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी तुरंत मौके पर पहुंची। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *