मुख्य बातें

जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु को रोका: बिना गाड़ी को हुए रवाना, कार्यकर्ताओं ने ऑफिस को घेरा; बोले-इस्तीफा दो घर जाओ – Jabalpur News

जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु को रोका:  बिना गाड़ी को हुए रवाना, कार्यकर्ताओं ने ऑफिस को घेरा; बोले-इस्तीफा दो घर जाओ – Jabalpur News

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर राजेश वर्मा की नियुक्ति और विश्वविद्यालय में परीक्षा न होने के कारण भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज एक बार फिर कुलगुरु का घेराव किया। कुलगुरु राजेश वर्मा जब ऑफिस से बाहर निकाल कर अपन

.

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुलगुरु राजेश वर्मा की नियुक्ति पूरी तरह से अवैध है, जिसके चलते उन्हें इस्तीफा हर हाल में देना ही होगा। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक का कहना है कि लगातार विश्वविद्यालय का स्तर पढ़ाई को लेकर गिरते जा रहा है। प्रोफेसर राजेश वर्मा कुलगुरु ना होकर यहां पर सीए की भूमिका निभा रहे हैं।

आरोप-छात्रहित में काम नहीं कर रहे कुलगुरु

विश्वविद्यालय की पढ़ाई और परीक्षा में ध्यान देने की वजह कुलगुरु यहां पर सरकार का पैसा बचाने में लगे हुए हैं। छात्र परेशान हो रहे हैं ना परीक्षा हो रही है, और ना ही उन्हें डिग्रियां मिल रही हैं, इतना ही नहीं रिजल्ट भी घोषित नहीं हो रहे हैं। एनएसयूआई ने आज कुलगुरु को रोकते हुए जब उनसे इस्तीफा की मांग की तो वह बिना गाड़ी के ही जाने लगे तब कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरा इसके बाद कुलगुरु अपने ऑफिस में चले गए, जहां पर भी पीछा करते हुए पहुंच गए।

पीछे के दरवाजे से जाने का प्रयास करते हैं कुलगुरु

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव करण जब कुलगुरु से बात करने के लिए पहुंचे और वह गाड़ी में बैठ गए तो दोनों ही कार्यकर्ता उनके कार के सामने आकर बैठ गए। अमित मिश्रा का कहना है कि जब कभी भी एनएसयूआई के कार्यकर्ता उनसे बात करने या प्रदर्शन करने के लिए आते हैं तो वह है पीछे के दरवाजे से जाने का प्रयास करते हैं, लेकिन आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनके पीछे वाला दरवाजा भी बंद कर दिया था।

इस्तीफा देने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

अमित मिश्रा का कहना है कि एनएसयूआई लगातार उनसे निवेदन कर रही थी कि उन्हें ज्ञापन देना है, इसके बावजूद भी हमारे तमाम बातों को दरकिनार करते हुए वह जाने लगे, जिससे नाराज होकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऑफिस में ही डिटेन करीब आधे घंटे तक रखा। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक कुलगुरु रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक इस तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा।

बाइक पर बैठकर जाने लगे घर एनएसयूआई के कार्यकर्ता जब कुलगुरु प्रोफेसर राजेश वर्मा को रोककर उनसे बात करने का प्रयास कर रहे थे, तो पहली बार उन्होंने घर से जाने का प्रयास किया और फिर कार्यकर्ताओं से बात की इसके बाद फिर दोबारा जब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फिर से कुलगुरु को रोका तो वह कर्मचारियों की बाइक में बैठकर जाने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें जैसे ही जबरन रोकने की कोशिश की तो, कुलगुरु नाराज होकर बाइक से उतरे और फिर कार्यकर्ताओं के समक्ष आ गए। दैनिक भास्कर ने भी कुलगुरु प्रोफेसर राजेश वर्मा से एनएसयूआई के विरोध को लेकर जब बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बिना बात करते हुए ही अपनी गाड़ी में बैठे और फिर रवाना हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *