मुख्य बातें

बजट में दुर्ग-भिलाई को कई सौगात: महाराजा चौक में 3 करोड़ से फ्लाईओवर, 10 करोड़ का कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सीएसवीटीयू को 70 करोड़, मोहननगर थाना के लिए नई बिल्डिंग – durg-bhilai News

बजट में दुर्ग-भिलाई को कई सौगात:  महाराजा चौक में 3 करोड़ से फ्लाईओवर, 10 करोड़ का कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सीएसवीटीयू को 70 करोड़, मोहननगर थाना के लिए नई बिल्डिंग – durg-bhilai News

दुर्ग-भिलाई को बजट में इस बार अधोसंरचना, शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाओं की सौगात मिली है। दुर्ग के महाराजा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण, भिलाई में व्यावसायिक परिसर के लिए राशि स्वीकृति, मोहन नगर थाना और मॉडल उप पंजीयक भवन बनाए जाएंगे। साथ ही तकनीकी शिक्षा को मजबूती देने के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। महाराजा चौक पर बनेगा फ्लाईओवर
दुर्ग के महाराजा चौक में 3 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह चौक शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग गै। यहां पर रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव की तरफ जाने वाले वाहनों का भारी दवाब रहता है। फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या में राहत मिलने और रास्ता आसान हो जाएगा। 10 करोड़ से बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स
भिलाई में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और नए व्यवसायों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इसको लेकर बजट में घोषणा की गई है, आगे इस पर जल्द ही प्रक्रियाएं शुरू की जाएगी। स्थानीय व्यापार को इससे काफी लाभ मिलेगा। सीएसवीटीयू को बजट में मिले कुल 70 करोड़
भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) को 50 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए भी विश्वविद्यालय को 20 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। विश्वविद्यालय को इससे काफी कुछ नवाचार और डेवलमेंट के प्रोजेक्ट पर काम करने में आसानी होगी। दुर्ग में सीजीआईटी की होगी स्थापना
दुर्ग में छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT) की स्थापना का भी बजट में प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय मानव संसाधन तैयार करना है। इस संस्थान की स्थापना से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग को नई पहचान मिल सकती है। भिलाई में मॉडल उप पंजीयक भवन का निर्माण
भिलाई में मॉडल उप पंजीयक भवन के निर्माण का प्रावधान किया गया है। इससे रजिस्ट्री और संपत्ति से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। वहीं दुर्ग के मोहन नगर थाना के लिए नए भवन निर्माण को भी बजट में स्वीकृति दी गई है, जिससे पुलिस को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग में जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के भवन निर्माण का प्रावधान किया गया है। इससे नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी। सतनाम भवन में डोम निर्माण और आयोजन के लिए मिले फंड
भिलाई के सतनाम भवन में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं आगामी वर्ष से बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिए 10 लाख रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे, जिससे सामाजिक आयोजनों को संस्थागत समर्थन मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *