मुख्य बातें

राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल: वार्ता विफल; जयपुर में लोगों को खींचकर उतारा; सूरत में भी 300 बसों के थमे पहिए – Jaipur News

राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल:  वार्ता विफल; जयपुर में लोगों को खींचकर उतारा; सूरत में भी 300 बसों के थमे पहिए – Jaipur News


जयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर, कोटा सहित कई शहरों में प्राइवेट बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।

राजस्थान में प्राइवेट बसों और टैक्सियों की हड़ताल से लाखों पैसेंजर्स फंस गए हैं। करीब 35 हजार बसें सोमवार रात 12 बजे से नहीं चल रही हैं। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर जयपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर सहित अधिकतर शहरों में नजर आ रहा है।

हड़ताल के कारण खाटूश्याम मेले के लिए दूसरे राज्यों से आए यात्री जयपुर में ही फंस गए। उदयपुर में एक पैसेंजर्स अहमदाबाद जाने के लिए परेशान होता नजर आया। उसकी मां हॉस्पिटल में एडमिट है।

जयपुर में जो बसें सवारियां लेकर जा रही थीं, उन्हें बस ऑपरेटर्स ने खाली करवा दिया। पैसेंजर्स को बसों में से खींचकर उतारा गया। इस दौरान बस ऑपरेटर्स और RTO इंस्पेक्टर में बहस भी हुई।

पैसेंजर्स की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जयपुर में पुलिस की भी तैनाती की गई है। हड़ताल प्रभावित शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भी अचानक भीड़ बढ़ गई है।

RTO (राजस्थान) की ओर से किए जा रहे भारी-भरकम जुर्मानों के विरोध में सूरत (गुजरात) के लग्जरी बस संचालकों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। सूरत से राजस्थान आने वाली 300 से ज्यादा बसों के पहिए थम गए हैं।

राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन वार्ता के लिए बुलाया गया। लेकिन आरसी सस्पेंड की गई बसों के डेटा मैच नहीं होने का हवाला देकर मांगें मानने से इनकार कर दिया गया।

इधर, हड़ताली ऑपरेटर्स ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि वे 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली पीएम की रैली में भी बसें नहीं देंगे।

जयपुर के सिंधी कैंप पर ऑपरेटर्स ने सवारियां लेकर जा रही बस से पैसेंजर्स को खींचकर निकाला।

जयपुर के सिंधी कैंप पर ऑपरेटर्स ने सवारियां लेकर जा रही बस से पैसेंजर्स को खींचकर निकाला।

जयपुर में प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स की भीड़।

जयपुर में प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स की भीड़।

जयपुर में प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते रोड़वेज बसों में भीड़ बढ़ गई है। जयपुर में निगम अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का दावा कर रहा है।

जयपुर में प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते रोड़वेज बसों में भीड़ बढ़ गई है। जयपुर में निगम अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का दावा कर रहा है।

RTO (राजस्थान) की कार्रवाई के विरोध में सूरत (गुजरात) के लग्जरी बस संचालकों ने भी हड़ताल कर दी है। सूरत से राजस्थान आने वाली 300 से ज्यादा बसों के पहिए थम गए हैं।

RTO (राजस्थान) की कार्रवाई के विरोध में सूरत (गुजरात) के लग्जरी बस संचालकों ने भी हड़ताल कर दी है। सूरत से राजस्थान आने वाली 300 से ज्यादा बसों के पहिए थम गए हैं।

चक्काजाम की धमकी, जोधपुर में हड़ताल बेअसर

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।

वहीं, जोधपुर में मंगलवार सुबह प्राइवेट बसों का संचालन सामान्य रहा। यहां हड़ताल का असर नहीं दिखा।

15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित होने का दावा

निजी बस ऑपरेटर्स का दावा है कि टैक्सी यूनियन ने भी उनके समर्थन में हड़ताल की है। हालांकि, टैक्सी ऑपरेटर्स के किसी संगठन ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

वहीं, प्राइवेट बस संचालकों का कहना है राजस्थान से आने-जाने वाली 35 हजार बसों से डेली 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स सफर करते हैं। हड़ताल होने से इन्हें परेशानी होगी।

खाटूश्याम मेले के लिए जयपुर, सीकर, झुंझुनूं जैसे शहरों में दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे हुए हैं। इन शहरों के रेलवे स्टेशन पर भी पैसेंजर्स लोड बढ़ गया है।

अब देखिए- प्राइवेट बसों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS…

जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर हड़ताल में शामिल ऑपरेटर्स सवारियां लेकर जा रही एक बस को रोकने पहुंचे। आरटीओ इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने इसका विरोध किया तो बस ऑपरेटर बहस करने लगे।

जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर हड़ताल में शामिल ऑपरेटर्स सवारियां लेकर जा रही एक बस को रोकने पहुंचे। आरटीओ इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने इसका विरोध किया तो बस ऑपरेटर बहस करने लगे।

बसों के साथ टैक्सियां भी हड़ताल में शामिल हैं। जयपुर के रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड से सोमवार को कोई संचालन नहीं हुआ है।

बसों के साथ टैक्सियां भी हड़ताल में शामिल हैं। जयपुर के रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड से सोमवार को कोई संचालन नहीं हुआ है।

कोटा के बालाजी मार्केट प्राइवेट बस स्टैंड से सुबह से एक भी बस नहीं निकली है। ऑपरेटर्स का दावा है कि हड़ताल में पूरी तरह साथ हैं।

कोटा के बालाजी मार्केट प्राइवेट बस स्टैंड से सुबह से एक भी बस नहीं निकली है। ऑपरेटर्स का दावा है कि हड़ताल में पूरी तरह साथ हैं।

जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पर बैठे पैसेंजर्स ने बताया कि पांच घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। कोई जानकारी भी नहीं मिल रही है।

जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पर बैठे पैसेंजर्स ने बताया कि पांच घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। कोई जानकारी भी नहीं मिल रही है।

जोधपुर में हड़ताल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। शहर में निजी बसें बेरोकटोक चल रही हैं।

जोधपुर में हड़ताल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। शहर में निजी बसें बेरोकटोक चल रही हैं।

सीकर में मंगलवार सुबह से प्राइवेट बसें बंद हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

सीकर में मंगलवार सुबह से प्राइवेट बसें बंद हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

पैसेंजर्स की रोडवेज बसों में भीड़ के कारण जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर पुलिसवाले यात्रियों को लाइन से बस में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

पैसेंजर्स की रोडवेज बसों में भीड़ के कारण जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर पुलिसवाले यात्रियों को लाइन से बस में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

भीलवाड़ा में 1800 से ज्यादा बसें हड़ताल में शामिल। सुबह से अधिकतर बसें स्टैंड में ही खड़ी रहीं।

भीलवाड़ा में 1800 से ज्यादा बसें हड़ताल में शामिल। सुबह से अधिकतर बसें स्टैंड में ही खड़ी रहीं।

अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें

अपडेट्स

02:58 PM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जयपुर आरटीओ सेकेंड और इंस्पेक्टर को भी एपीओ करने की मांग

निजी बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल के दौरान परिवहन विभाग को मांग पत्र सौंपते हुए नौ प्रमुख मांगें रखी हैं। ऑपरेटर्स ने कहा- जब तक इन मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। ये 9 मांगें हैं-

  • आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी और निरीक्षक राजेश चौधरी को एपीओ किया जाए।
  • सीज की गई बसों को तुरंत रिलीज किया जाए।
  • परिवहन विभाग की ओर से निलंबित की आरसी-फिटनेस को तुरंत बहाल करने और फिटनेस पर लगी रोक हटाने के लिए कहा।
  • नियमों के विपरीत बनाए चालान भी निरस्त किए जाएं।
  • स्टेज कैरिज बसों की छत पर माल ढुलाई के स्पष्ट प्रावधान लागू करने और बसों पर लगेज कैरियर की अनुमति दी जाए।
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सभी नए नियम 1 अप्रैल से लागू किए जाएं।
  • अन्य राज्यों की तरह टीपी (टेम्परेरी परमिट) की अवधि 24 घंटे की जाए।
  • अन्य राज्यों से एनओसी लेकर आने वाली पूर्व रजिस्टर्ड बसों को रजिस्टर किया जाए
  • एआईटीपी (ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट) से कवर बसों के लिए अलग टैक्स स्लैब निर्धारित करने की मांग भी की गई।

02:16 PM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरे दिन भी वार्ता में मांगें मानने से इनकार

राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि लगातार दूसरे दिन वार्ता के लिए बुलाया गया, लेकिन आरसी सस्पेंड की गई बसों के डेटा मैच नहीं होने का हवाला देकर मांगें मानने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवहन कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा ने बुधवार को फिर से बातचीत के लिए बुलाया है।

शर्मा के अनुसार, हड़ताल के कारण स्लीपर बसों में पहले से बुक टिकटों का करीब 20 करोड़ रुपए एक दिन में यात्रियों को रिफंड करना पड़ा। वहीं बसों का संचालन ठप रहने से लगभग 175 करोड़ रुपए के टिकट कारोबार पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर सहमति नहीं देता है तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रह सकती है।

12:48 PM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात के सूरत में भी 300 से ज्यादा बसों के थमे पहिए

राजस्थान परिवहन विभाग की ओर से किए जा रहे भारी-भरकम जुर्मानों के विरोध में सूरत (गुजरात) के लग्जरी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। सूरत से राजस्थान आने वाली 300 से ज्यादा बसों के पहिए थम गए हैं।

बस संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते ही RTO अफसर बसों को रोककर बेवजह परेशान कर रहे हैं। संचालकों का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर एक-एक लग्जरी बस पर 1 लाख रुपए तक का भारी जुर्माना लगाया जा रहा है।

सूरत के ऑपरेटरों का गंभीर आरोप है कि गुजरात की सीमा पार करते ही केवल गुजरात पासिंग की बसों को ही निशाना बनाया जा रहा है। महंगे डीजल, मेंटेनेंस और टैक्स भरने के बाद लाखों का जुर्माना देना संभव न होने के कारण संचालकों ने बसें बंद रखने का फैसला किया है।

सूरत APMC ग्राउंड में बसों का जमावड़ा

हड़ताल के समर्थन में सूरत के सभी प्रमुख ट्रैवल्स संचालकों ने अपने बस रूट रद्द कर दिए हैं। फिलहाल सूरत APMC मार्केट के सामने स्थित खुले ग्राउंड में सैकड़ों लग्जरी बसें खड़ी कर दी गई हैं।

संचालकों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक राजस्थान सरकार और RTO के इस कथित उत्पीड़न को बंद करने का आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक एक भी बस राजस्थान के लिए रवाना नहीं होगी।

11:22 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इंस्पेक्टर बोले- जबरदस्ती सवारी उतार रहे थे बस ऑपरेटर्स

RTO इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने बताया- बसों की हड़ताल करने वाले जबरदस्ती सवारियां उतार रहे थे। हमें शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। जो बस संचालक बसों को चलाना चाहते थे, उनकी सवारियां उतारने से परेशानी हुई।

बस संचालकों ने शिकायत दी थी। उच्चाधिकारियों ने मुझे मौके पर भेजा, तो हम लोग समझाइश कर रहे थे कि जो लोग बसों को संचालन करना चाहते हैं, उन्हें आप चलाने दीजिए। इसके बाद बस ऑपरेटर्स और संगठन के सदस्य आकर नारेबाजी करने लगे।

10:00 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पैसेंजर्स को बस से खींचकर उतारा

जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर जो बसें सवारियां लेकर जा रही हैं, उन्हें बस ऑपरेटर्स खाली करवा रहे हैं। यहां तक कि पैसेंजर्स को बसों में से खींचकर उतारा जा रहा है।

09:55 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सवारियां लेकर जा रही बस को ऑपरेटर्स ने रोका, पुलिस से बहस

जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर हड़ताल में शामिल ऑपरेटर्स सवारियां लेकर जा रही एक बस को रोकने पहुंचे। उनका कहना था कि हड़ताल के दौरान कोई भी बस संचालित नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान मौके पर मौजूद आरटीओ इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने बस को रोकने और खाली कराने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस बढ़ गई।

बस ऑपरेटर्स हड़ताल में शामिल नहीं हो रही बसों को जबरन खड़ा कराने पहुंचे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ।

09:47 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जूली बोले-एक व्यक्ति की गलती की सजा सभी को नहीं दी जा सकती

निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर गए हैं। इससे पहले भी उन पर जिस तरह कार्रवाई की गई, बेवजह चालान काटे गए और बसें सीज की गईं, उससे वे परेशान हैं।

उन्होंने कहा- एक व्यक्ति की गलती की सजा सभी ऑपरेटर्स को नहीं दी जा सकती। ज्यादातर ऑपरेटर्स छोटे स्तर पर एक या दो बस चलाकर अपना गुजारा करते हैं। वे कोई बड़े उद्योगपति नहीं हैं।

जूली ने कहा कि जिन शर्तों पर पहले समझौता हुआ था। अगर उन पर अमल नहीं हुआ तो दोबारा हड़ताल की नौबत आना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार को उनकी बात सुननी पड़ेगी।

08:18 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हॉस्पिटल में एडमिट मां के पास नहीं पहुंच पा रहा- पैसेंजर

उदयपुर के मावली से आये शकील ने बताया कि माँ अहमदाबाद में भर्ती, मेरा बुकिंग थी और यहां आया तो पैसा वापस दे दिया, सुबह 6 बजे से खड़ा हूं।

07:52 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मांगें नहीं मानी तो आंदोलन उग्र होगा- एसोसिएशन

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया – हमारी आज 35 हजार से अधिक बसें बंद हैं।

स्टेट कैरिज बस और टैक्सी ऑपरेटर्स भी इस हड़ताल में शामिल हैं। हमारी हड़ताल इस बार तब तक चलेगी जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती है।

सरकार की ओर से इस बार अगर पहल नहीं किया गया तो ऑपरेटर्स का उग्र रूप देखने को मिलेगा। सड़कों पर चक्का जाम करेंगे।

28 फरवरी को प्रधानमंत्री अजमेर दौरे पर आ रहे हैं। हमसे परिवहन विभाग ने बसें मांगी हैं।

अब प्रशासन एक ओर तो उन्हीं बसों को सुरक्षित नहीं मानते हुए आरसी सस्पेंड कर रही है।

दूसरी ओर ऐसी असुरक्षित बसों को प्रधानमंत्री की रैली में लोगों को ले जाने के लिए मांग रहे हैं।

07:20 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

4 लाख से ज्यादा यात्रियों को परेशानी

हड़ताल का असर भीलवाड़ा में नजर आ रहा है। यहां करीब 1800 बसें नहीं चलने से 4 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं।

प्राईवेट बस स्टैंड सूने सूने नजर आए। लोग यात्रा करने बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन बस नहीं चलने से उन्हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी तो कुछ निजी साधनों से रवाना हुए।

06:52 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भीड़ के कारण नहीं मिल रहे टिकट- पैसेंजर्स

फागी से जयपुर सिंधी कैंप पहुंचे कैलाश शर्मा ने बताया -हम खाटू श्याम जाने के लिए आए हैं।

यहां इतनी लंबी लाइन है। पिछले एक घंटे से टिकट के लिए इंतजार कर रहे हैं।

न टिकट मिल रहे हैं न बसें आ रही हैं। जो बसें आती हैं उस पर भीड़ टूट पड़ती है।

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर अलग अलग राज्यों से आए पैसेंजर्स लाइनों में खड़े है।

पंजाब से आए पैसेंजर दुर्गेश ने बताया – मैं पिछले डेढ़ घंटे से लाइन में हूं।

यहां टिकट ही नहीं दे रहे हैं। प्राइवेट बसों की हड़ताल है ऐसे में यहां से रींगस कैसे जाएं।

06:37 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उदयपुर में ट्रैवल एसोसिएशन हड़ताल पर

उदयपुर ट्रैवल्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उदयपुर के उदियापोल बस स्टैंड के बाहर धरने पर बैठे हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने कहा कि निजी बस संचालकों को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है उसकी हम निंदा करते हैं।

सिंघवी ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

सिंघवी ने कहा कि परिवहन विभाग ने जिन बसों का रजिस्ट्रेशन किया उन्हीं बसों के परमिट निरस्त करना।

फिटनेस निरस्त करना और सवा लाख रुपए के चालान बनाने का काम किया जा रहा है, जो सरासर गलत।

06:19 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जयपुर के सिंधी कैंप में बसें फुल, लंबी लाइनें

जयपुर के सबसे बड़े बस स्टैंड में मंगलवार सुबह से काफी भीड़ है। यहां के अधिकतर काउंटर्स पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। पैसेंजर्स को काफी परेशानी हो रही है।

06:04 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम की रैली के लिए नहीं देंगे बसें- बस ऑपरेटर्स

अजमेर में भी प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है।

निजी बस ऑपरेटर्स ने 28 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए बसें उपलब्ध कराने से भी मना कर दिया है।

हड़ताल में अजमेर की स्लीपर लोक परिवहन, स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व उपनगरीय सहित लगभग 200 बसें शामिल हैं।

प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया- सोमवार रात 12 बजे प्रदेश में सभी जगह निजी बसों का चक्का जाम हो गया है।

जब तक उनकी मांगें पूरी नही होती हैं, चक्का जाम जारी रहेगा।

05:56 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जोधपुर में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं

जोधपुर में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन की चक्का जाम हड़ताल का असर कम है।

शहर में निजी बसें चल रही हैं। आसपास के जिलों में जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन भी मंगलवार सुबह सामान्य रहा।

केवल एसोसिएशन से जुड़े कुछ बस मालिकों की बसें बंद रहीं।

05:49 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

होली और खाटूश्याम मेले के कारण भीड़ ज्यादा

अगले हफ्ते होली फेस्टिवल और इन दिनों चल रहे खाटूश्याम मेले के कारण भी पैसेंजर्स की भीड़ ज्यादा है।

इसे लेकर सिंधी कैंप बस स्टैंड के मुख्य प्रबंधक राकेश राय ने बताया – सिंधी कैंप से हम 1100 से अधिक बसे संचालित कर रहे हैं।

जैसे जैसे पैसेंजर्स का लोड बढ़ेगा। बसों के राउंड बढ़ा दिए जाएंगे। वहीं, खाटूश्याम मेले को लेकर भी अलग-अलग डिपो से बसें चलाई जा रही हैं।

जयपुर सिंधी कैंप से 100 से अधिक बसें खाटू श्याम के लिए चलाई जा रही है।

200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। भीड़ अगर बढ़ती है तो बसों की संख्या और बढ़ाई जाएंगी।

05:37 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरे राज्यों की बसें नहीं चलने देंगे- ऑपरेटर्स

कोटा में रात 12 बजे से प्राइवेट बसें नहीं चल रही हैं। ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि पड़ोसी राज्यों से आने वाली बसों को भी नहीं चलने दिया जाएगा पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा।

बस मालिक संघ कोटा के महासचिव मिर्जा शकील ने बताया की कोटा में 750 प्राइवेट निजी बसें हैं।

इनमें 200 के करीब स्लीपर बस है इनमें अधिकतर बसें बालाजी मार्केट में खड़ी है।

ये बसें जोधपुर, उदयपुर, दिल्ली, गंगानगर, लखनऊ,इंदौर, कानपुर सहित अन्य रूट पर चलती हैं। कोटा से रोज 30-35 हजार यात्री इन बसों में सफर करते हैं।

05:24 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रोडवेज बसों में भीड़, यात्री परेशान

जयपुर शहर के प्रमुख प्राइवेट बस स्टैंड दुर्गापुरा, ट्रांसपोर्ट नगर, 200 फीट बायपास पर बसों की संख्या काफी कम हैं। यहां से निकल रही रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़ नजर आ रही है।

05:15 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सुबह से बसों के इंतजार में पैसेंजर्स

जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास पैसेंजर्स की भीड़ बढ़ रही है। बसों के इंतजार में लोग तेज धूप में सड़क किनारे बैठे है, लेकिन बसें नहीं आ रही हैं।

04:58 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पुरानी बसों में धारा 153 में चालान करना सही नहीं

बस ऑपरेटर्स का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 153 में भारी-भरकम चालान बनाए जा रहे हैं।

यह धारा साल 2025 में जोड़ी गई है। ऐसे में जो पुरानी बस हैं, उन्हें इस धारा के मुताबिक चालान करना उचित नहीं है।

बसों के मामले में यह धारा तब लगाई जाती है, जब वाहन की बॉडी में बिना अनुमति बदलाव किया गया हो।

ओवरलोडिंग या सेफ्टी नियमों का उल्लंघन हो। फिटनेस सर्टिफिकेट की शर्तों का पालन नहीं हो रहा हो।

डिजाइन या स्ट्रक्चर (जैसे ऊंचाई, लंबाई, ओवरहैंग आदि) तय मानकों के मुताबिक न हो ।

04:57 AM24 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ऑपरेटर्स की धमकी- मोदी की रैली के लिए भी नहीं देंगे

राजस्थान में आज रात 12 बजे से करीब 35 हजार प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। ऑपरेटर्स का कहना है कि RTO कार्रवाई के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) सस्पेंड कर रहा है।(पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *