मुख्य बातें

सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 82,500 पर आया: निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट, 25,500 का लेवल तोड़ा; आईटी शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 82,500 पर आया:  निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट, 25,500 का लेवल तोड़ा; आईटी शेयरों में बिकवाली


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (24 February 2026) | IT Share Price

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 23 फरवरी को गिरावट है। ये 800 अंक (0.90%) गिरकर 82,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक (0.80%) की गिरावट है। ये 25,500 के स्तर पर है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।

आईटी शेयरों में आई गिरावट की वजह से ही बाजार दबाव में है। वहीं आईटी शेयरों में गिरावट की वजह है एंथ्रोपिक के ‘क्लॉड कोड’ टूल का नया अपडेट। इसे एक ऐसे टूल के रूप में देखा जा रहा है जो ‘कोबोल’ प्रोग्राम्स को तेजी से और सस्ते में मॉर्डनाइज करने की ताकत रखता है।

कोबोल एक बहुत पुरानी प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंकों, सरकारी संस्थाओं और बड़े बिजनेस के डेटा मैनेजमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम और एटीएम आज भी काफी हद तक इसी भाषा पर निर्भर हैं।

सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 7 शेयरों में तेजी है।

सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 7 शेयरों में तेजी है।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

कंपनी का नाम करंट प्राइस गिरावट (%)
एचसीएल टेक 1,373 -3.67%
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स 4,800 -3.56%
इन्फोसिस 1,283 -3.34%
टीसीएस 2,595 -3.02%
टेक महिंद्रा 1,398 -2.92%
विप्रो 200 -2.54%
एलटीआई माइंडट्री 4,725 -2.19%

एशियाई मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.76% चढ़कर 57,250 के स्तर पर है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.61% चढ़कर 5,940 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.00% गिरकर 26,539 पर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.17% चढ़कर 4,129 पर है।

अमेरिकी बाजार में 23 फरवरी को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 822 अंक (1.66%) गिरकर 48,804 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.13% गिरकर 22,627 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 71 अंक (1.04%) गिरकर 6,837 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 23 फरवरी को 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,292 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,472 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 12,818 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का दूसरा दिन

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ये 34% सब्सक्राइब हुआ है।

कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है।

कल सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर बंद हुआ था

सेंसेक्स में कल यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *