मुख्य बातें

राजसमंद में मंदिर में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा: रैकी के बाद वारदात करने पहुंचे थे, औजार भी बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार – rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में मंदिर में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा:  रैकी के बाद वारदात करने पहुंचे थे, औजार भी बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार – rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में मंदिर में चोरी की नीयत से पहुंचे दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर औजार भी बरामद किए। पूछताछ में बदमाशों ने रैकी के बाद वारदात करने की बात स्वीकार की। घटना नाथद्वारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के उथनोल गांव स्थित नवा बावजी सोमवार रात को हुई। ASI बद्रीलाल ने बताया- सोमवार देर रात मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने मंदिर में चोरी की योजना से आने की बात स्वीकार की। आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर निवासी हितेश तेवतिया और उसके साथी ओम तेवतिया के रूप में हुई है। रैकी के बाद पहुंचे थे वारदात को पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 19 तारीख को मंदिर और आसपास के क्षेत्र की रैकी की थी। पूर्व नियोजित योजना के तहत सोमवार रात मंदिर में चोरी का प्रयास करने पहुंचे थे। उनके पास से पेचकस, कटर और लोहे की रॉड बरामद की गई है, जिनका उपयोग ताला तोड़ने के लिए किया जाना था। एक आरोपी पर पहले भी दर्ज है मामला पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक के खिलाफ कोटा थाने में पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है। फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *