मुख्य बातें

रेवाड़ी में पिकअप की टक्कर से कंपनी कर्मी घायल: शादी में कन्यादान देकर स्कूटी से लौट रहा था घर, गढ़ी बोलनी रोड पर हादसा – Rewari News

रेवाड़ी में पिकअप की टक्कर से कंपनी कर्मी घायल:  शादी में कन्यादान देकर स्कूटी से लौट रहा था घर, गढ़ी बोलनी रोड पर हादसा – Rewari News

रेवाड़ी में पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार कंपनी कर्मी घायल हो गया। हादसा तब हुआ, जब कंपनी एक शादी में कन्यादान डालकर अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वापस लौटते समय हुआ हादसा गांव डवाना निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। बीती रात वह एक परिचित की बेटी की शादी में कन्यादान डालने के रेवाड़ी गया था। जब वह अपनी स्कूटी पर वापस आ रहा था तो पिकअप चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गया। राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल अशोक ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। एक राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *