मुख्य बातें

लुधियाना में पी.ए.यू. क्षेत्र की दो दुकानों में चोरी: चांदी, मोबाइल और नकदी गायब, वारदात CCTV में कैद वारदात, गश्त बढ़ाने की मांग – Ludhiana News

लुधियाना में पी.ए.यू. क्षेत्र की दो दुकानों में चोरी:  चांदी, मोबाइल और नकदी गायब, वारदात CCTV में कैद वारदात, गश्त बढ़ाने की मांग – Ludhiana News

लुधियाना के थाना पी.ए.यू. क्षेत्र में हांबड़ा रोड स्थित काली माता मंदिर के पास देर रात दो दुकानों में चोरी हो गई। यह वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोर दीवार फांदकर दुकानों में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने सबसे पहले एक मोबाइल फोन की दुकान को निशाना बनाया। दुकान मालिक सनी सभरवाल के अनुसार, चोर यहां से कई मोबाइल फोन और लगभग 5 हजार रुपए की नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। सभरवाल ने यह भी कहा कि नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ चांदी के गहने और कई मोबाइल फोन गायब हैं। एक ही रात दो दुकानों में चोरी इसके बाद चोरों ने साथ वाली करियाना दुकान में भी सेंध लगाई। करियाना दुकान के मालिक के मुताबिक, उनकी दुकान से भी करीब 5 हजार रुपए की नकदी चोरी होने की आशंका है। एक ही रात में दो दुकानों में हुई इस चोरी से आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए, साथ ही दुकानों के भीतर और बाहर मौजूद निशानों की गहन जांच की, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी थाना पी.ए.यू. के इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि चोरी की ऐसी वारदातें दोबारा न हों।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *