मुख्य बातें

जमुई में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 को रौंदा: बाइक को बचाने में स्टेयरिंग मुड़ा,शादी से लौट रहा था परिवार;CCTV में कैद हुई घटना – Jamui News

जमुई में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 को रौंदा:  बाइक को बचाने में स्टेयरिंग मुड़ा,शादी से लौट रहा था परिवार;CCTV में कैद हुई घटना – Jamui News

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने हरनाहा पेट्रोल पंप के पास सड़क पर जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। अनियंत्रित स्कॉर्पियो इसके बाद सड़क किनारे खड़ी पांच बाइकों को कुचलते हुए एक चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में भाई-बहन समेत कुल पांच लोग घायल हो गए, जबकि पांच बाइकें और दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देखें,मौके से आई तस्वीरें… 19 वर्षीय खुशी घायल, भाई दयानंद चोटिल घायलों में सोनो प्रखंड के चपरी गांव निवासी काशी यादव की 19 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि उनका भाई दयानंद कुमार भी चोटिल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशी स्कॉर्पियो के अंदर जा गिरी, वहीं दयानंद सड़क किनारे जा गिरा। खुशी को तुरंत एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में तीन अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना में पांच बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ी पांच बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं; तीन स्कॉर्पियो के नीचे फंस गईं, जबकि दो बाहर गिरकर टूट गईं। बाइक मालिक प्रशांत कुमार ने बताया कि वे सामान खरीद रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक समेत अन्य गाड़ियों को रौंद दिया और दुकान से टकरा गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। चाय दुकान संचालिका बोली- दुकान को नुकसान हुआ चाय दुकान संचालिका रानी कुमारी ने बताया कि वाहन अचानक उनकी दुकान की ओर आया और टकरा गया, जिससे दुकान को काफी नुकसान हुआ। इस घटना में उनके पांच वर्षीय बेटे के हाथ में भी चोट लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में हादसे का दृश्य बेहद भयावह दिख रहा है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो पर लोजपा (आर) का झंडा लगा था। वाहन मालिक शिबू सिंह ने बताया कि वे देवघर से पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके अनुसार, एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में स्टेयरिंग मुड़ गया और यह हादसा हो गया। उन्होंने शराब पीने के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि घटना में जिनका नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *