मुख्य बातें

निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग, धुआं फैला: जिला अस्पताल के मरीजों-परिजनों को हुई परेशानी, असामाजिक तत्वों पर आरोप – Gaurela News




जिला अस्पताल के सामने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग परिसर में सूखे पत्तों में आग लगने से पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। इस घटना से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के परिसर में जमा सूखे पत्तों और कचरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। देखते ही देखते घना धुआं उठने लगा, जिससे जिला अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परिसर जिला अस्पताल और जिलाधिकारी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद, यहां सुरक्षा और निगरानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *