मुख्य बातें

नूंह में 10वीं के पेपर में बैठा मिला बड़ा भाई: छोटे भाई का एग्जाम देने आया, सेंटर पर दोनों पकड़े, नकली एडमिट कार्ड बनवाया – Nuh News

नूंह में 10वीं के पेपर में बैठा मिला बड़ा भाई:  छोटे भाई का एग्जाम देने आया, सेंटर पर दोनों पकड़े, नकली एडमिट कार्ड बनवाया – Nuh News

नूंह जिले में HBSE की 10वीं कक्षा की गणित परीक्षा के दौरान एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की जगह पेपर देने का प्रयास किया, लेकिन परीक्षा केंद्र पर उसका यह प्रयास विफल हो गया। जानकारी के अनुसार, सलम्बा स्थित आरके इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर घासेड़ा निवासी मोहम्मद सोहेल के नाम पर एक युवक पेपर देने पहुंचा था। दस्तावेजों की जांच और पहचान पत्र के मिलान के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को शक हुआ। गहन पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि पेपर दे रहा युवक सोहेल नहीं, बल्कि उसका बड़ा भाई इरशाद है। नकली एडमिट कार्ड तैयार करवाया शुरुआती जांच से पता चला है कि इरशाद ने फर्जी आधार कार्ड की रंगीन फोटो कॉपी और साधारण कागज पर नकली एडमिट कार्ड तैयार करवाया था। इसी के जरिए वह परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में सफल रहा। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक की भी भूमिका है, जिसने ये दस्तावेज तैयार करने में मदद की। फिलहाल, वह संचालक फरार बताया जा रहा है। दोनों भाईयों को मौके पर ही पकड़ा मामला सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर नूंह में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि नूंह जिले में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 12वीं की परीक्षा के दौरान सालाहेड़ी में फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *