मुख्य बातें

पूर्व अग्निवीरों को चंडीगढ़ में 20% आरक्षण: प्रशासक का फैसला, नियमों के अनुसार भर्ती, सेना में सेवा दे चुके युवाओं को दोबारा मौका – Chandigarh News

पूर्व अग्निवीरों को चंडीगढ़ में 20% आरक्षण:  प्रशासक का फैसला, नियमों के अनुसार भर्ती, सेना में सेवा दे चुके युवाओं को दोबारा मौका – Chandigarh News

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब जेल वार्डर (ग्रुप ‘C’) की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% सीटें आरक्षित रहेंगी। यह भर्ती तय नियमों के अनुसार की जाएगी। इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव और वायरलेस) पदों पर पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण दिया जा चुका है। इसमें आईआरबी के पद भी शामिल हैं। अब यही 20% आरक्षण चंडीगढ़ फायर सर्विस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के योग्य पदों पर भी लागू होगा। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सेना में सेवा दे चुके युवाओं को दोबारा नौकरी पाने में मदद मिल सके। इससे उन्हें सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिलेगा और वे अपने अनुभव का उपयोग समाज की सेवा में कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *