मुख्य बातें

फूलों से होली खेली, पारंपरिक गीतों पर नाची महिलाएं: रायसेन जिले में 500 जगहों पर होलिका दहन होगा – Raisen News

फूलों से होली खेली, पारंपरिक गीतों पर नाची महिलाएं:  रायसेन जिले में 500 जगहों पर होलिका दहन होगा – Raisen News

रायसेन में होली महोत्सव का उल्लास शुरू हो गया है। शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन हुए, जहां भगवान शंकर को रंग-गुलाल से सजाया गया और फूलों की होली खेली गई। शहर में होलिका दहन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर और गंज बाजार के हनुमान मंदिर में महिला मंडलों ने भगवान शंकर को रंग, गुलाल और फूलों से सजाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। महिला मंडलों ने भजन-कीर्तन किए, एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर फूलों से होली खेली, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य कर उत्सव को जीवंत बना दिया। इस आयोजन में रेखा जोशी, जय यादव, हेमा खत्री और वर्षा जाट सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं शामिल हुईं। होली पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न स्थानों पर होलिका के डंडे गाड़ दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, शहर में करीब 70 स्थानों पर और पूरे जिले में 500 से अधिक स्थानों पर 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के लिए समितियों को वन विभाग की ओर से सामान्य शुल्क पर लकड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री हिंदू उत्सव समिति ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति का जुलूस पाटन देव हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी बस्ती और महामाया चौक पर समाप्त होगा। होली पर्व को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों में सजावट, कॉलोनियों में सांस्कृतिक आयोजन और होलिका दहन की तैयारियों से पूरा शहर रंगोत्सव के रंग में रंगा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *