भिवानी में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने गली में किए अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। भिवानी की देवसर चुंगी से लेकर पूर्व पार्षद राजकुमार के मकान तक नई गली निर्माण के लिए अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। हालांकि इसके लिए नगर परिषद ने पहले ही शहर में मुनादी करवा दी थी। इसके बाद शुक्रवार को टीम ने गली में बनाए गए चबूतरा को तोड़ा। इस टीम में नगर परिषद के पटवारी संदीप, इंजीनियर योगेश सैनी, क्लर्क अंकित, राकेश विकास, संचित के अलावा एसआई विद्यानंद के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। भिवानी नगर परिषद के पटवारी संदीप ने बताया कि भिवानी की देवसर चुंगी से लेकर पूर्व पार्षद राजकुमार के मकान तक नई गली का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 26 लाख रुपए से अधिक का खर्च आएगा। इसका टेंडर भी हो चुका है। इसलिए अब इस गली में आने वाले अतिक्रमण को हटाया है। इससे पहले एरिया में नगर परिषद की टीम द्वारा मुनादी करवाई गई थी। साथ ही आसपास के लोगों को कहा गया था कि जिन्होंने गली में अतिक्रमण किया हुआ है। वे खुद ही इस अतिक्रमण को हटा लें। अन्यथा नगर परिषद परिषद द्वारा सख्ती से इस अतिक्रमण को हटाया जाएगा, ताकि ठीक से गली का निर्माण करवाया जा सके। अतिक्रमण तोड़ा इसके बाद नगर परिषद की टीम शुक्रवार को जेसीबी व पुलिस बल के साथ पहुंची। इस दौरान लोगों द्वारा गली में बनाएं गए चबूतरे तोड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। लोग पहले ही अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा नगर परिषद उस पर पीला पंजा चलाएगी।
Source link
