मुख्य बातें

जींद में चपरासी के मोबाइल में मिले प्रश्नों के उत्तर: हिंदी पेपर के ‘डी’ कोड सेट के थे, FIR दर्ज; पेपर आउट केस में 2 टीचर्स पर एक्शन – Bhiwani News

जींद में चपरासी के मोबाइल में मिले प्रश्नों के उत्तर:  हिंदी पेपर के ‘डी’ कोड सेट के थे, FIR दर्ज; पेपर आउट केस में 2 टीचर्स पर एक्शन – Bhiwani News

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की शनिवार को हुई 10वीं की हिंदी परीक्षा में नकल के 14 मामले में पकड़े गए, जबकि 4 पर्यवेक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।। सबसे खास रहा जींद जिले के झमोला गांव के पीएसपीएम स्कूल में चपरासी सुरेंद्र के मोबाइल में प्रश्नों के उतर मिला। उसे फ्लाइंग स्क्वायड ने उसे पकड़ा। केंद्र अधीक्षक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि मोबाइल में आज की परीक्षा की ‘डी’ कोड की उत्तरकुंजी थी। इसके अलावा बोर्ड की ओर से चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केंद्र से आउट हुए 10वीं मैथ के पेपर मामले में बड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड डायरेक्टर की ओर से इस केंद्र पर तैनात किए गए दो पर्यवेक्षकों विनोद कुमार (पीटीआई) और राजबीर (टीजीटी अंग्रेजी) को तत्काल प्रभारी से मुख्यालय अटैच कर दिया है। पेपर आउट करने में दोनों की बड़ी लापरवाही बताई गई है। बता दें कि 26 फरवरी को हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं मैथ की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश भर में नकल के दस केस पकड़े गए थे। चरखी दादरी के रानीला एग्जाम सेंटर से पेपर आउट कर दिया गया था। दोपहर करीब 2 बजे एग्जाम टाइमिंग में ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में पेपर आउट करने वाले स्टूडेंट और सेंटर एडवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उधर, बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि आज (28 फरवरी को) को हुई 10वीं कक्षा की हिंदी और डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) विषय की परीक्षा में 2,87,881 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोपहर कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। नारनौल के एक परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट के दुपहिया वाहन भी बाहर रोक दिए गए। झज्जर में एसडी स्कूल के परीक्षा केंद्र में अकहेड़ी मदनपुर का कार्तिक परीक्षा देने के लिए पहुंचा। उसका रोल नंबर चेक किया गया तो उस पर किसी और की फोटो लगी हुई थी। यह रोल नंबर बोर्ड की तरफ से जारी किया गया था। इसके बाद बोर्ड कर्मियों ने क्यूआर कोड चेक किया तों उस पर भी किसी और युवक का फोटो और नाम आ रहा था। इसके चले कार्तिक को पेपर नहीं देने दिया गया। इस पर छात्र रोने लगा, लेकिन बोर्ड कर्मियों और पुलिस ने उसे सही रोल नंबर लाने को कहा। बोर्ड परीक्षा में स्कूलों में व्यवस्था की PHOTOS… 3 पॉइंट में पढ़िए…बोर्ड परीक्षा में अब तक क्या हुआ बोर्ड परीक्षा की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *