मुख्य बातें

होली का त्योहार और जेब खाली: कल से सामूहिक अवकाश पर फायरमैन और ड्राइवर, 4 माह से नहीं​ मिला वेतन – Sirohi News

होली का त्योहार और जेब खाली:  कल से सामूहिक अवकाश पर फायरमैन और ड्राइवर, 4 माह से नहीं​ मिला वेतन – Sirohi News

नगर परिषद सिरोही अग्निशमन सेवा केंद्र के फायरमैन और फायर वाहन चालक पिछले चार माह से वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं। वेतन बकाया होने के चलते उन्होंने 1 मार्च से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। यह निर्णय होली के त्योहार से ठीक पहले लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इन कर्मचारियों को अक्टूबर माह के बाद से अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वे संविदा पर कार्यरत हैं और आपातकालीन सेवा में जोखिम भरा कार्य करते हैं। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वेतन के अभाव में उन्हें दैनिक जीवन यापन, आने-जाने का किराया और परिवार की देखभाल करना असंभव हो गया है। कर्मचारियों ने नगर परिषद आयुक्त को लिखित में शिकायत पत्र दिया था। इसमें उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया था कि उनका कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और जोखिम भरा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा लगातार वेतन रोका जा रहा है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि उनका भविष्य निधि (पीएफ) भी समय पर जमा नहीं किया जा रहा है। कई बार उन्हें एक महीने का भुगतान भी दो किस्तों में मिलता है। अधिकतर संविदा कर्मी सिरोही जिला मुख्यालय से बाहर पिंडवाड़ा, झाडोली, वीर वाला, केसरपुरा और शिवगंज जैसे स्थानों से आते हैं, और किराए का भुगतान करना भी मुश्किल हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *