मुख्य बातें

गया में शिया समुदाय ने निकाला शोक जुलूस: सर्वोच्च नेता की याद में शांतिपूर्ण रैली, प्रशासन अलर्ट – Gaya News

गया में शिया समुदाय ने निकाला शोक जुलूस:  सर्वोच्च नेता की याद में शांतिपूर्ण रैली, प्रशासन अलर्ट – Gaya News

गया में शिया समुदाय ने ईरान के सर्वोच्च नेता अत्ताउल्लाह अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आज एक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। सैकड़ों की संख्या में लोग शिया मस्जिद से कर्बला तक श्रद्धांजलि और दुआ के साथ रैली में शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों की आंखें नम थीं। श्रद्धालु अपने नेता की याद में प्रार्थना करते हुए इंसाफ और अमन की दुआ मांग रहे थे। पूरे मार्ग में मातमी धुनें और धार्मिक नारे गूंजते रहे, जिसमें अनुशासन और शांति का विशेष ध्यान रखा गया। आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील शिया समुदाय के धर्मगुरु ने स्पष्ट किया कि यह जुलूस किसी विरोध के लिए नहीं, बल्कि अपने नेता को याद करने और उनके लिए दुआ करने के उद्देश्य से निकाला गया था। उन्होंने कहा कि समुदाय हमेशा शांति, इंसाफ और इंसानियत के मूल्यों पर विश्वास करता है। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील भी की। जुलूस में शामिल लोगों ने अपने नेता के विचारों और संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कई श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को दुख और एकता का क्षण बताया, जो समुदाय की एकजुटता का प्रतीक भी था। गया सदर के एसडीएम, सदर सीओ, कोतवाली थाना अध्यक्ष और सिविल लाइन थाना अध्यक्ष सहित स्थानीय प्रशासन की कड़ी निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिवंगत नेता की याद को सम्मानपूर्वक जीवित रखने और समाज में शांति व सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए आगे भी विशेष दुआ और मजलिस का आयोजन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *