मुख्य बातें

जीआरपी ने गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किया: ओडिशा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हुई थीं तीन गिरफ्तारियां – Betul News

जीआरपी ने गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किया:  ओडिशा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हुई थीं तीन गिरफ्तारियां – Betul News

बैतूल जीआरपी ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नौसाद अली उर्फ मामा (33) को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे बैतूल लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि आरोपी मूल रूप से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है और फिलहाल ओडिशा के गजपति जिले की फॉरेस्ट गेट कॉलोनी में रह रहा था। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 08/26 के तहत धारा 8/20 और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि नौसाद अली उर्फ मामा गांजा सप्लाई करने का मुख्य काम करता था। शाहिद नाम का व्यक्ति उससे माल मंगवाता था और आगे सप्लाई करता था। पिछले महीने भी इसी नेटवर्क के लोग पकड़ाए
पुलिस के अनुसार, पिछले महीने इसी नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें पश्चिम बंगाल का ताजिम अनवर और आगर मालवा के शाहिद खान व सुनील नायक शामिल हैं। इन सभी के पास से करीब चार-चार किलो गांजा बरामद किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नौसाद अली तक पहुंची। इस कार्रवाई से पूरे गिरोह का खुलासा हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *