मुख्य बातें

मानसा में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की मांग: कोर्ट में अर्जी दाखिल, तिहाड़ जेल में बंद है मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी – Mansa News

मानसा में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की मांग:  कोर्ट में अर्जी दाखिल, तिहाड़ जेल में बंद है मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी – Mansa News

मानसा जिले में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद आरोपी अनमोल बिश्नोई ने मानसा कोर्ट में एक अर्जी दायर की है। उसने तिहाड़ जेल से अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की मांग की है ताकि मामले में उससे पूछताछ की जा सके। शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में हुई थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गों पर अंधाधुंध फायरिंग का आरोप है। मानसा पुलिस ने इस मामले में करीब दो दर्जन आरोपियों को नामजद किया है। वहीं अनमोल बिश्नोई, जो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मानसा कोर्ट में पेशी के दौरान दायर की अर्जी उसके वकील ने शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को मानसा कोर्ट में पेशी के दौरान यह अर्जी दाखिल की। वकील ने कोर्ट को बताया कि मानसा पुलिस ने अभी तक अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार नहीं किया है और न ही उसका प्रोडक्शन वारंट लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार करने और प्रोडक्शन वारंट पर लाने में विफल रही है। जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की मांग अर्जी में मांग की गई है कि अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया जाए ताकि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से संबंधित पूछताछ की जा सके। वकील ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि अनमोल बिश्नोई पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *