मुख्य बातें

मानसा में हरसिमरत कौर ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल: बोलीं- आप’ सरकार घबराई हुई है, कांग्रेस-भाजपा वोट ‘लूटने’ की तैयारी कर रही – Mansa News

मानसा में हरसिमरत कौर ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल:  बोलीं- आप’ सरकार घबराई हुई है, कांग्रेस-भाजपा वोट ‘लूटने’ की तैयारी कर रही – Mansa News

बठिंडा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज अपने मानसा जिले के हलके बुढलाडा के दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की पंजाब रैली पर सवाल उठाए और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के घर शोक व्यक्त करने के बाद मीडिया से बात करते हुए हरसिमरत बादल ने कहा कि पंजाब में ‘आप’ सरकार घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाबी गानों से बादलों का नाम हटाया जा रहा है और जो भी बादलों का नाम लेता है, उसकी सुरक्षा वापस ली जा रही है। हरसिमरत कौर ने कहा, “जिस दिन आपकी सुरक्षा हटी, उस दिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को छिपने की जगह नहीं मिलेगी।” कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना राहुल गांधी के पंजाब दौरे और कांग्रेस द्वारा राज्य में सरकार बनाने के दावे पर हरसिमरत बादल ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा पंजाब में वोट ‘लूटने’ की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे पहले अपने “भ्रष्टाचार से लिप्त” मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करें। हरसिमरत कौर बादल ने यह भी पूछा कि 500 करोड़ रुपये देने वाले के मुख्यमंत्री बनने के दावे पर कितने नेताओं से पैसा इकट्ठा किया गया है। सरदूलगढ़ में हुई हत्या पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में 1 जनवरी से रोजाना लोगों से ‘फिरौती’ मांगी जा रही है और हत्याएं हो रही हैं। हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पंजाब की फिक्र छोड़कर बेंगलुरु में व्यस्त हैं, जबकि “दिल्ली के लुटेरे नेता पंजाब को लूटने में लगे हुए हैं।” हरसिमरत बादल ने दावा किया कि पंजाब पुलिस पूरी तरह विफल हो चुकी है और किसी को भी पंजाबियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *