मुख्य बातें

सरियों से युवक पर जानलेवा हमला: पीडित परिवार ने की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी – Kota News

सरियों से युवक पर जानलेवा हमला:  पीडित परिवार ने की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी – Kota News

कोटा के किशोरपुरा इलाके में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीडित परिवार के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर सख्त एक्शन की मांग की। मामले के अनुसार वारदात 23 फरवरी की है। गोविंदधाम के पास देर रात नौनिहाल कुशवाह नामक युवक पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। नौनिहाल उर्फ कालू केटरिंग का सामान उतार रहा था। इस दौरान लक्की, रवि, हर्षित और एक अन्य व्यक्ति ने आकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। लोहे के सरियों से उस पर जानलेवा हमला किया। घायल हुए युवक के चाचा बालमुकुंद ने बताया कि हमलावर लोहे के पाइप और सरियों से लैस थे और उन्होंने बेरहमी से मारपीट की, जिससे नौनिहाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में किशोरपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। बालमुकुंद ने बताया कि परिवार का कहना है कि मामले में पहले तो पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। जब बार बार परिवार की तरफ से कार्रवाई की मांग की तो दो ही आरोपियों को पकड़ा गया है। अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस जांच बहुत धीरे हो रही है। इसी से नाराज होकर पीड़ित पक्ष ने एसपी को भी ज्ञापन दिया है। साथ ही मांग की है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो और आरोपियों पर सख्त एक्शन लिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *