मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: PGI में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू; हनीमून मनाने गए नवविवाहित दंपती दुबई में फंसे – Punjab News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  PGI में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू; हनीमून मनाने गए नवविवाहित दंपती दुबई में फंसे – Punjab News


चंडीगढ़ स्थित PGI में बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू।

चंडीगढ़ स्थित PGI में स्टाफ के देरी से आने की समस्या पर रोक लगाने के लिए आज से बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत सोमवार, 2 मार्च से एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (ए.पी.सी.) में की गई।

.

पीजीआई प्रशासन के अनुसार मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि ओपीडी और वार्डों में कई बार संबंधित कर्मचारी समय पर अपनी सीट पर नहीं मिलते थे, जिससे टेस्ट और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी हो रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

गुरदासपुर में पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाया

गुरदासपुर में दीनानगर के गांव अवांखा में 42 वर्षीय सतवंत सिंह उर्फ हैप्पी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना दीनानगर के एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक चिता को अग्नि दी जा चुकी थी। पुलिस ने तुरंत आग बुझाकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

मानसा से हनीमून मनाने गए नवविवाहित दंपती दुबई में फंसे

मानसा जिले के सरदूलगढ़ का नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए दुबई गया था। वहां पर बिगड़े हालात और उड़ानों के रद्द होने के कारण वे वहीं फंस गए हैं। परिजन के अनुसार दंपती कुछ दिन पहले ही शादी के बाद हनीमून के लिए रवाना हुआ था। अब परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। सरदूलगढ़ निवासी दंपती ने अपने परिवार को फोन कर सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन भारत लौटने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

दुबई में फंसे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रात के समय जब हमले हुए तो दुबई में सरकार की ओर से हिदायत जारी की गई कि कोई भी घरों से बाहर नहीं निकलेगा और घूमने आने वाले लोग होटलों में ही रहें, बाहर न निकलें। हालांकि दिन में माहौल ठीक है।

उन्होंने कहा कि भारत को आने वाली उड़ानें रद्द होने के कारण वे अब भारत नहीं आ सकते। हालांकि ओमान के लिए उड़ानें चल रही हैं। हम ओमान के रास्ते भारत आने पर विचार कर रहे हैं। गुरप्रीत के पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि होटल में फिलहाल उनका ठहराव सुरक्षित है, लेकिन लगातार बढ़ते तनाव और उड़ानों की अनिश्चितता ने चिंता बढ़ा दी है। स्वजन सरकार से अपील कर रहे हैं कि फंसे हुए भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *