मुख्य बातें

उन्नाव में होली की धूम: युवाओं ने डीजे की धुन पर किया डांस, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस – Unnao News

उन्नाव में होली की धूम:  युवाओं ने डीजे की धुन पर किया डांस, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस – Unnao News

उन्नाव में रंगों का पर्व होली बुधवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और त्योहार का आनंद लिया। विभिन्न मोहल्लों, चौराहों और गांवों में युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। बच्चों और बुजुर्गों ने भी इस उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे पूरे दिन जिले में उत्सवी माहौल बना रहा। सुबह से ही लोगों ने घरों से निकलकर एक-दूसरे के यहां पहुंचकर रंग और अबीर-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहाँ लोगों ने मिठाइयाँ खिलाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। शहर के प्रमुख बाजारों, मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में रंगों की बौछार के बीच युवाओं की टोलियां ढोल और डीजे की धुन पर नाचती नजर आईं। महिलाओं और बच्चों ने भी सुरक्षित माहौल में होली का आनंद लिया। कई स्थानों पर पारंपरिक फाग गीत गाए गए और लोक परंपराओं के अनुसार उत्सव मनाया गया। दिनभर सड़कों और गलियों में रंग-बिरंगे दृश्य देखने को मिले। बाजारों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जहाँ मिठाई और रंग-गुलाल की दुकानों पर भीड़ रही। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रही, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। हुड़दंग और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन के अनुसार, त्योहार के दौरान अधिकांश स्थानों पर होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। किसी भी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *