मुख्य बातें

त्योहारी सीजन में रोडवेज को नहीं मिले यात्री: धुलेंडी पर बस स्टैंड सूना, यात्रियों की कमी से रोडवेज प्रभावित – jhalawar News

त्योहारी सीजन में रोडवेज को नहीं मिले यात्री:  धुलेंडी पर बस स्टैंड सूना, यात्रियों की कमी से रोडवेज प्रभावित – jhalawar News

झालावाड़ में धुलेंडी के अवसर पर शहर का रोडवेज बस स्टैंड सूना दिखाई दिया। होली के दूसरे दिन, जहां सामान्य दिनों में यात्रियों की भीड़ रहती है, वहीं आज पूरे दिन परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कोटा, अकलेरा, बकानी, रामगंजमंडी सहित अन्य मार्गों पर बसें नाममात्र के यात्रियों को लेकर रवाना हुईं। इन मार्गों पर आने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या काफी कम रही। अधिकांश बसें निर्धारित समय पर चलीं, लेकिन उनमें सीटें खाली रहीं। यात्रियों की इस कमी का मुख्य कारण त्योहारी माहौल रहा, जिसमें लोग अपने घरों में रंगोत्सव और पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे। बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार, धुलेंडी पर हर वर्ष यात्री भार कम होता है, लेकिन इस बार यह संख्या और भी कम रही, जिससे रोडवेज निगम को अपेक्षित राजस्व नहीं मिल सका और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस संबंध में रोडवेज चीफ मैनेजर पवन कुमार सैनी ने बताया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए आवश्यकतानुसार बसों का संचालन किया गया। हालांकि, अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि त्योहारी सीजन के बाद यात्री भार में फिर से बढ़ोतरी होगी, जिससे निगम को अच्छी आय प्राप्त हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *