मुख्य बातें

धनबाद में अफसरों ने मनाई होली: डीसी-एसएसपी आवास पर एकजुटता, दिया शांति-सौहार्द का संदेश – Dhanbad News

धनबाद में अफसरों ने मनाई होली:  डीसी-एसएसपी आवास पर एकजुटता, दिया शांति-सौहार्द का संदेश – Dhanbad News

रंगों के त्योहार होली पर धनबाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया। उपायुक्त (डीसी) और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आवास पर अधिकारियों का जमावड़ा हुआ, जहां रंग-गुलाल के बीच भाईचारे और शांति का संदेश दिया गया। होली के अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार के आवास पर जिले के पुलिस पदाधिकारी एकत्रित हुए। इस मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सभी डीएसपी और जिले के विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह से रंगमय और उत्साह से भरा रहा ढोल-नगाड़ों की थाप पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह से रंगमय और उत्साह से भरा रहा। कई अधिकारियों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली और मिट्टी से भी होली का आनंद लिया। इसके बाद सभी अधिकारी डीसी आदित्य रंजन के आवास पहुंचे। यहां भी रंगों की बौछार के बीच होली का जश्न मनाया गया और अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन आम जनता का सहयोग भी जरूरी है, ताकि होली का त्योहार खुशी और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके। इस त्योहार के मौके पर प्रशासनिक एकजुटता और सौहार्द का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *