मुख्य बातें

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर 3 दिन बारिश-बर्फबारी: मौसम में बदलाव से पहले गर्मी, 12 शहरों में तापमान 25॰C, 4 जगह 30॰C पार – Shimla News

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर 3 दिन बारिश-बर्फबारी:  मौसम में बदलाव से पहले गर्मी, 12 शहरों में तापमान 25॰C, 4 जगह 30॰C पार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार- 7 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे अगले तीन दिन तक ऊंचे पहाड़ों पर बारिश व हल्की बर्फबारी के आसार हैं। विशेषकर 9 मार्च को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 4 शहरों में 30 डिग्री पार तापमान फिलहाल, प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन में गर्मी का असर दिखने लगा है। राज्य के 12 शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक और 4 शहरों (मंडी, सुंदरनगर, ऊना और नेरी) में 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। कल्पा का पारा सामान्य से 11.3 डिग्री ज्यादा प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक हो गया है। किन्नौर के कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.3 डिग्री अधिक के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 22.4 डिग्री, केलांग का पारा 8.5 डिग्री के उछाल के साथ 10.5 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 21.6 डिग्री पहुंच गया। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। रात के टैम्परेचर में भी उछाल रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। चंबा, डलहौजी 10.5 डिग्री (सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक), शिमला 10 डिग्री, कल्पा 3.6 डिग्री और मनाली 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *